जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उद्घाटन की राह देख रहे ब्रिज पर मजदूर दुर्घटना का शिकार हाईड्रा की चपेट में आने से पैर में गंभीर चोट

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर यश भारत। दमोहनाका के समीप पाटन रोड पर निर्मित हो रहे फ्लाईओवर में काम करने वाला एक मजदूर आज सुबह एक हादसे का शिकार हो गया उसके पैर में गंभीर चोट आने के कारण उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक संबंध में घायल 45 वर्षीय कुडंम के खेरी गांव के रहने वाले घायल विश्राम यादव ने बताया कि आप सुबह करीब 10:00 बजे जब वह पुल के चल रही प्लास्टर के काम में लगे मिस्त्री को ऊपर मसाला पहुंचाने के काम में लगा था। ऊपर मसाला पहुंचाने के लिए हाइड्रा वाहन के चालक आकाश ने उसे हाइड्रा के बूम पर बैठाया और ऊपर पहुंचा रहा था तभी अचानक लापरवाही के कारण वह चपेट में आ गया जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आई घटना के बाद मौके पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और आनन फानन मैं कंपनी के लोगों ने उसे गंभीर व्यवस्था में समीप स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी लगने पर घायल के परिजन भी पहुंच गए थे। विश्राम ने बताया कि वह काफी समय से फ्लाईओवर के काम में लगी कंपनी में काम कर रहा है और वर्तमान में पुल के पोलों की फिनिशिंग का काम चल रहा है और इसी दौरान यह हादसा हो गया।
लोकार्पण को लेकर विवाद
ब्रिज के उद्घाटन को लेकर एक ओर जहां काम पूरा होने पर लोकार्पण की बात कही जा रही है, वहीं कांग्रेस ब्रिज के उद्घाटन को लेकर अड़ी हुई है। कांग्रेस का कहना है कि ब्रिज के ऊपर का काम पूरा हो चुका है सिर्फ दमोहनाका क्षेत्र में नीचे की सड़क अधूरी है ऐसे में ब्रिज चालू करके जनता को ट्रैफिक से निजात दिलाई जा सकती है । और अब इस हादसे में एक नए विवाद को जन्म दे दिया।
पहले कही थी यह बात
गोपाल सदन से दमोह नाका की ओर बने ब्रिज के नए एक्सटेंशन को लेकर लगातार देरी हो रही थी क्योंकि इस एक्सटेंशन की घोषणा बहुत बाद में हुई थी जिसके चलते इसके बनने में भी समय लगा जिसके चलते अधिकारियों द्वारा पूर्व में कहा गया था कि वह प्राथमिकता से ब्रिज के ऊपर का काम करवा रहे हैं और जैसे ही वह काम पूरा हो जाएगा तो ब्रिज चालू कर दिया जाएगा। वहीं नीचे के नाले और सड़क के निर्माण को लेकर कहा गया था कि यहां जगह कम होने के कारण ट्रैफिक की समस्या है और प्रोजेक्ट में देरी भी होगी तो वह ब्रिज चालू होने के बाद पूरा किया जाएगा लेकिन अब कुछ और बातें सामने आ रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button