भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में 6 साल के मासूम के साथ महिला लापता, मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी घर से

 भोपाल में 6 साल के मासूम के साथ महिला लापता, मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी घर से

भोपाल, यश भारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र से एक 29 वर्षीय महिला अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला अपने घर से मंदिर जाने का कहकर निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गोविंद राजपूत (36), निवासी एलआईजी-46 लुम्बिनी परिसर, माता मंदिर (कमला नगर), ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी संतोष राजपूत उर्फ रानी (29) और 6 वर्षीय बेटा आर्यन शुक्रवार, 12 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से काली मंदिर जाने का कहकर निकले थे।

दोपहर करीब 3:30 बजे जब गोविंद ने पत्नी को फोन किया, तो उसने बताया कि वह संगीता जाटव नाम की महिला के साथ काली मंदिर के पास ही है। हालांकि, शाम 6:00 बजे जब गोविंद घर पहुंचे तो पत्नी और बच्चा वापस नहीं आए थे। तब से संतोष राजपूत का मोबाइल फोन बंद आ रहा है और संगीता यादव से संपर्क करने पर भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। वही पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मंदिर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button