भोपालमध्य प्रदेश

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,  पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल, यश भारत। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने युवती को शादी का भरोसा देकर वर्ष 2021 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन अंत में वादे से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की नई धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का वादा कर किया प्रताड़ित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक से उसकी पहचान करीब तीन साल पहले हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया और विश्वास में लेकर वर्ष 2021 से उसके साथ लगातार गलत काम करता रहा। पीड़िता का आरोप है कि जब भी उसने शादी का दबाव बनाया, आरोपी उसे भविष्य का हवाला देकर टालता रहा। हाल ही में आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया।

तलैया थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 69 (शादी का झूठा वादा कर शारीरिक संबंध बनाना) और धारा 296(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button