बदनाम करने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल

बदनाम करने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
-आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पड़ोसी महिला के साथ गाली-गलौच कर उसका वीडियो बना लिया और बदनाम करने की नियत से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसआई महेश सरयाम ने बताया कि इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय महिला गृहणी है। कल सुबह उसके मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी करीब साढ़े नौ बजे एक मजदूर उसके पड़ोसी के घर के सामने जा पहुंचा। इसी बात से नाराज होकर पड़ोसी राकेश परिहार ने महिला को गंदी-गंदी गालियां देकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिला का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को बदनाम करने की नियत से उक्त वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिया। घटना का पता चलने पर महिला ने थाने पहुंच कर शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने आरोपी राकेश परिहार के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी और पीडि़त महिला के बीच करीब पांच सालों से विवाद चला आ रहा है।







