जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भोपाल में रानी कमलापति ब्रिज के पास गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

भोपाल,  राजधानी भोपाल में रानी कमलापति ब्रिज से कुछ ही दूरी पर, कप्तान शादी हॉल के सामने सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे एचपी गैस सिलेंडर से भरा एक ट्रक पलट गया। रात का समय होने और सड़क पर चहल-पहल न होने के कारण ट्रक की चपेट में कोई नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। सिलेंडर से भरे ट्रक के पलटने से आसपास के इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन किसी के हताहत न होने की खबर ने सभी को राहत दी। ट्रक को हटाने और यातायात को सामान्य करने का कार्य सुबह तक जारी रहा। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button