
जबलपुर, यश भारत। जबलपुर में रविवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित शासकीय आईटीआई के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती का सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।
पुलिस स्कूटी के नंबर के आधार पर मृत युवती की पहचान करने में जुटी हुई है।







