देश

कलयुगी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या, भेजा गया जेल

शराब के नशे में की गई थी वालदात

जबलपुर यशभारत थाना सिहोरा के ग्राम रौसरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

घटना 12 अक्टूबर 2025 को सामने आई, जब ग्राम रौसरी निवासी कुसुम बाई चौधरी (60 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना उनके रिश्तेदार प्यारेलाल चौधरी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना सिहोरा में मर्ग क्रमांक 94/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज वैज्ञानिक अधिकारी, कंट्रोल रूम जबलपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल, सिहोरा भेजा गया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मृतिका की मौत सिर और सीने पर किसी ठोस वस्तु से हमला किए जाने के कारण हुई है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज़ की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अंजना तिवारी एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमती आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पूछताछ में बेटे ने किया जुर्म कबूल

जांच के दौरान ग्रामीणों और घटनास्थल से जुटाए गए तथ्यों के आधार पर संदेह मृतिका के पुत्र रामकुमार चौधरी पर गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि घटना वाले दिन वह नयागांव गेहूं पिसवाने गया था और लौटते वक्त शराब पी ली थी। शाम 7 बजे जब वह घर पहुंचा, तो मां ने उसे शराब पीने को लेकर डांटा, जिससे गुस्से में आकर उसने मां की चोटी पकड़कर सिर को बरामदे के पिलर से दे मारा और फिर उसे ज़मीन पर गिराकर, घुटनों से उसके सीने पर दबाव डालता रहा, जिससे उसकी मौत हो गई।

साक्ष्य हुए बरामद

आरोपी के कपड़ों पर खून के धब्बे पाए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त किया है। साथ ही मृतिका की बेटी और दामाद द्वारा भी आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण गवाहियाँ दी गई हैं।
पूछताछ और पर्याप्त सबूतों के आधार पर रामकुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से माननीय न्यायालय जे.एम.एफ.सी. सिहोरा ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button