भोपालमध्य प्रदेश

आईजी इंटेलीजेंस से मोबाइल लूटने वाला एक नाबालिग भी गिरफ्तार

आईजी इंटेलीजेंस से मोबाइल लूटने वाला एक नाबालिग भी गिरफ्तार

-नाबालिग समेत दो आरोपियों की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

भोपाल, यशभारत। राजधानी की हाईसिक्युरिटी जोन चार इमली इलाके में मंगलवार रात आईजी इंटेलीजेंस डॉ. आशीष के हाथ से दो मोबाइल फोन लूटकर भागे बाइक सवार बदमाशों के तिसरे नाबालिग साथी को भी पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस उसके एक नाबालिग साथी समेत दो को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर चुकी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आईजी इंटेलीजेंस डॉ.आशीष के हाथ से मंगलवार रात दो मोबाइल लूटने के मामले में फरार चल रहे एक अन्य नाबालिग को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने उसके एक नाबालिग साथी और आरोपी आदित्य कंजरिया(18) को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी आदित्य की निशानदेही पर स्वर्ण जयंती पार्क चूना भट्टी से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। जिसे आरोपी ने अपने नाबालिग साथियों के साथ मिलकर एक गड्डे में गाढ़ दिया था। देर रात गिरफ्तार हुए नाबालिग की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। आईजी इंटेलीजेंस से मोबाइल लूटने वाला युवक व उसके साथी शराब पीने के आदी हैं। तीनों ने मिलकर शराब की लत पूरी करने के लिए आईजी इंटेलीजेंस के हाथ से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जब पुलिस हरकत में आई और उन्हें लगा कि उन्होंने किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति से मोबाइल छीना है। इसके बाद तीनों अलग-अलग हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button