जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

रानीताल करवाल में सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर यश भारत। रानीताल करबला क्षेत्र में स्थित एक मकान में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि मकान के अंदर से तीन सिलेंडर मिले हैं, जिनमें से एक सिलेंडर फटा हुआ मिला है। प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सिलेंडर फटने के कारण ही यह आग लगी होगी। हालांकि, इस अग्नि हादसे में गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया, लेकिन सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button