भोपालमध्य प्रदेश
अवैध देशी शराब का जखीरा बरामद; एक रहवासी मल्टी से 64.8 लीटर मदिरा जब्त

अवैध देशी शराब का जखीरा बरामद; एक रहवासी मल्टी से 64.8 लीटर मदिरा जब्त
भोपाल.यशभारत: भोपाल आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए सफलता हासिल की है। आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदोरिया के नेतृत्व में जाटखेड़ी नई मल्टी के पास एक रहवासी मकान पर छापा मारा। जिसमें रहवासी मल्टी के एक बंद मकान से देशी मदिरा के 8 कार्टून बरामद किए गए। जिसमें कुल 64.8 बल्क लीटर अवैध देशी मदिरा थी। जिसे जब्त किया गया।
नियंत्रण कक्ष प्रभारी रामगोपाल भदोरिया ने बताया कि जब्त अवैध शराब की कीमत बाजार में 32,000 से अधिक आँकी गई है।अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। विभाग अब आरोपी की शिनाख्त कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास कर रहा है।







