कलेक्ट्रेट रजिस्ट्री कार्यालय में बंदूक निकली, गोलछा अपार्टमेंट के पास गोली चलने की खबर
पैसों के विवाद में रजिस्ट्री कार्यालय में निकली बंदूक

जबलपुर यश भारत। गुरुवार की शाम कलेक्ट्रेट स्थित उप पंजन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने आए दो पक्षों के बीच में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया है। विवाद यहां तक पहुंच गया कि एक पक्ष की तरफ से बंदूक तान दी गई और यह पूरी घटनाक्रम पंजीयन कार्यालय के अंदर हुई। जानकारी के मुताबिक जिंन दो पाछो के बीच में विवाद हुआ है उनका रजिस्ट्री को लेकर कोई स्लॉट बुक नहीं था वह किसी अन्य पक्ष के साथ रजिस्ट्री कराने आए थे। जिसमें दलाली के पैसे को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। घटना के तुरंत बाद रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा दोनों पक्षों को कार्यालय से बाहर कर दिया गया और ओमती थाने में सूचना दी गई ।हालांकि पुलिस के आने के पहले ही दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था बन गई और वह कलेक्ट्रेट कार्यालय से बाहर चले गए। इसके बाद रजिस्ट्री कार्यालय के बाहर पुलिस व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में इन्हीं पक्षों के बीच में बाद में सिविल लाइन में भी विवाद की बात कही जा रही है और वहां भी बंदूक निकालने की जानकारी मिल रही है, जिसकी पुष्टि नहीं हुई है।







