माँ मक्रवाहिनी दुर्गा मंदिर में कल होगा भव्य महाआरती का आयोजन
यह आयोजन 6 नवंबर 2011 से निरंतर रूप से किया जा रहा है

माँ मक्रवाहिनी दुर्गा मंदिर में कल होगा भव्य महाआरती का आयोजन
जबलपुर। देवतुल्य ग्वालसाहब चौराहा स्थित कमानिया गेट के पास स्थित माँ मक्रवाहिनी दुर्गा मंदिर, पान दरिबा में कल भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 6 नवंबर 2011 से निरंतर रूप से किया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष भी शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं एवं मंदिर समितियों के सहयोग से शोभायात्रा, बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के हर वर्ग के श्रद्धालु इसमें शामिल होंगे।
इस अवसर पर धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी आमंत्रित किया गया है। साथ ही नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन से कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था हेतु सहयोग का अनुरोध किया गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कल शाम 7 बजे होगा। महाआरती के पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।







