भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में जुटेगा अंतरराष्ट्रीय दंत विशेषज्ञों का महाकुंभ, यूके में करियर बनाने के खुलेंगे द्वार

भोपाल में जुटेगा अंतरराष्ट्रीय दंत विशेषज्ञों का महाकुंभ, यूके में करियर बनाने के खुलेंगे द्वार

​भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आगामी 18 और 19 फरवरी को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन ग्लोबल डेंटिस्ट्री – 2026′ का आयोजन होने जा रहा है। यह सम्मेलन भारतीय दंत चिकित्सकों (डेंटिस्टों) के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) में कार्य और अभ्यास करने हेतु एक ऐतिहासिक और पारदर्शी मंच प्रदान करेगा।

​डॉ. चंद्रेश शुक्ला की पहल पर आयोजन
​डेंटल सर्जन्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. चंद्रेश शुक्ला की हालिया यूके यात्रा के बाद इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारतीय डॉक्टरों को गलत जानकारी और आर्थिक नुकसान से बचाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने का सही और नैतिक मार्ग दिखाना है। लंदन से आ रहे ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ जैसे डॉ. रुथ चेसमोर-होस्कर, डॉ. गौरी प्रधान, डॉ. शिवानी भंडारी और अन्य डॉक्टर सीधे छात्रों से संवाद करेंगे।

​आय के बड़े अवसर और प्रशिक्षण
​इस कॉन्फ्रेंस में भारत और यूके के बीच आय की तुलनात्मक जानकारी भी साझा की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, भारत में बीडीएस के बाद प्रारंभिक आय जहाँ ₹10,000 से ₹50,000 प्रति माह होती है, वहीं यूके की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह ₹2,00,000 प्रति माह से अधिक हो सकती है।
​सम्मेलन में ओआरई, एलडीएस, एमएफडीएस जैसी परीक्षाओं, जीडीसी रजिस्ट्रेशन, वीजा और स्पॉन्सरशिप की बारीकियों पर खुलकर चर्चा होगी। साथ ही रॉयल कॉलेज ऑफ सर्जन्स ऑफ इंग्लैंड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

​दो दिवसीय कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
​18 फरवरी: पूर्ण दिवसीय मुख्य कॉन्फ्रेंस।
​19 फरवरी: विशेषज्ञों के साथ ‘वन-टू-वन’ करियर क्लिनिक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button