जबलपुरमध्य प्रदेश

मुस्कॉन सिटी में स्व.अजय शुक्ला को दी गई पुष्पांजलि

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद रहे गणमान्य नागरिक

जबलपुर यश भारत। यशभारत के संस्थापक आशीष शुक्ला के अनुज अजय शुक्ला के निधन पर विजय नगर स्थित मुस्कॉन सिटी कॉम्पलेक्स परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुस्कॉन सिटी कॉम्पलेक्स के निवासियों ने स्व. अजय शुक्ला के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को ढाढस बंधाया।

WhatsApp Image 2025 11 23 at 14.06.42

मुस्कान सिटी के सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अजय शुक्ला के साथ जो पल बिताए हैं वह अविस्मरणीय है खुशी के पलों में उनका विशेष योगदान रहता था। वे बहुत ही मिलनसार और व्यक्तित्व के धनी थे और उनके द्वारा सभी त्योहार एक परिवार की तरह मिलजुल कर मनाये जाते थे। अजय शुक्ला के प्रयास से 2023 से मुस्कान सिटी परिवार में गणेश उत्सव पर्व की शुरुआत हुई थी अजय शुक्ला के असमय निधन से पूरा मुस्कान सिटी परिवार स्तब्ध हैं। यह अपूरणीय छति है। सभी ने अजय शुक्ला के बड़े भाई आशीष शुक्ला और अभिषेक शुकला तथा पुत्र अस्तित्व शुक्ला और पुत्री साँझ को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

श्रद्धांजलि सभा में उत्तर मध्य विधायक अभिलाष पांडे ,मनोज चावलानी, विवेक जैन,नीलेश पांडे,साकेत सिन्हा,अभिषेक जैन, विशाल कश्यप,कुरैशी जी,राजीव लोचन दुबे,सौरभ कुमार,अजय पटेल राजेंद्र बिलोरा,पायल अग्रवाल,रिशा पांडे,नीति नेमा,स्वाति सिन्हा, वर्षा चावलानी,मोनाली जैन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button