देशमध्य प्रदेश

रावण दहन देखकर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर

रावण दहन देखकर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर

भोपाल यशभारत। कोलार थाना क्षेत्र में दशहरा के दिन रावण दहन देखकर घर लौट रहे एक ही परिवार के चार लोगों को तेज रफ्तार एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, तीनों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर पप्पू कटियार के मुताबिक 25 वर्षीय अजय मजदूरी करता था। बीती 2 अक्टूबर को वह अपने परिवार के सदस्य शिवानी समेत अन्य तीन लोगों के साथ रावण दहन देखने के लिए गया था। जहां से वह रात करीब साढेÞ दस बजे पैदल ही अपने घर लौट रहे थे। तभी कजलीखेड़ा रोड पर तेज रफ्तार एसयूवी कार क्रमांक एमपी 04 सीए 6108 ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अजय की मौत हो गई। जबकि घायल अभी भी भर्ती हैं। गाड़ी मंथन मीणा के नाम से रजिस्टर्ड है, और वह खेती किसानी करते हैं। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही कार को भी जब्त कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button