इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शराब के नशे में सपेरा दुकान के सामने छोड़ गया कोबरा, शराब खरीदने से भी डरे लोग

जबलपुर, यश भारत।

शराब के नशे में सपेरा दुकान के सामने छोड़ गया कोबरा, शराब खरीदने से भी डरे लोग

जबलपुर, यश भारत। शराब के नशे में धुत एक सपेरा शराब दुकान के सामने ही कोबरा सांप को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन क्षेत्र का है। दुकान के सामने नाग दिखने से हड़कंप मच गया और लोग डर के कारण शराब तक नहीं खरीद पा रहे थे।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर एक सपेरा पाटन स्थित शराब दुकान पहुंचा। शराब खरीदने के बाद वहीं बैठकर पीने लगा। कुछ ही देर में वह इस कदर नशे में हो गया कि उसे होश ही नहीं रहा। नशे की हालत में उसने नाग की पोटली खोली और वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब लोग शराब खरीदने पहुंचे तो पोटली के पास बैठे काले नाग को देखकर घबरा गए।

नाग की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि वे सांप की सुरक्षा कर रहे थे, ताकि कोई शराब के नशे में उसे नुकसान न पहुंचा दे। करीब आधे घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
इसके बाद दुकान संचालक ने सर्प विशेषज्ञ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button