भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्मी बछिया, सीएम डॉ. यादव ने रखा नाम ‘कमला

मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्मी बछिया, सीएम डॉ. यादव ने रखा नाम ‘कमला

भोपाल, यशभारत। ‘मुख्यमंत्री निवास स्थित गौशाला में हाल ही में गाय ने एक प्यारी सी बछिया को जन्म दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सुखद अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवजात बछिया का नामकरण किया। अब यह बछिया मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए नाम ‘कमला’ से जानी जाएगी। यह मुख्यमंत्री निवास की गौशाला में जन्म लेने वाली पहली बछिया है।रविवार को महालक्ष्मी व्रत पूजन के दिन ‘कमला’ का विशेष स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे साक्षात् लक्ष्मी का प्रतीक मानकर तिलक लगाकर और दुलार कर घर के आंगन में प्रवेश कराया। इस मौके पर निवास परिसर में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों को मिष्ठान्न वितरित किया गया। -गौसेवा और संवर्धन पर जोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौसेवा और पशुधन संवर्धन हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने गौशाला में पहुंचकर प्रतिदिन की तरह सभी गायों को रोटी खिलाई और ‘कमला’ को गोद में लेकर दुलार किया। ‘कमला’ के जन्म को मुख्यमंत्री ने परिवार और परंपरा दोनों के लिए शुभ संकेत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button