भोपालमध्य प्रदेश
45 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

45 वर्षीय व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कोशर कुरैशी के रूप में हुई है। फिलहाल जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ऐशबाग निवासी कोशर कुरैशी (45) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ गटक लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लिया।







