देश

कोलार में 105 फीट ऊंचे रावण का किया दहन 

कोलार में 105 फीट ऊंचे रावण का किया दहन 

– धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, मूर्ति विसर्जन का सिलसिला हुई शुरू  

– प्रशासन ने सुरक्षा के किए इंतजाम, पुलिस बल रहा तैनात  

भोपाल यशभारत ।  राजधानी भोपाल में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कोलार के बंजारी मैदान पर सबसे ऊंचे रावण का दहन किया गया। यहां1105 फीट रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। जयपुर के कलाकारों ने सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी इस दौरान मलखंभ पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। शहरभर में हजारों लोगों की भीड़ रावण दहन देखने के लिए उमड़ी। जगह-जगह पर मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रामलीला समितियों ने भगवान राम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। कोलार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, भोपाल पश्चिम के विधायक भगवान दास सबनानी, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल पुलिस कमिश्रर हरि नारायणचारी मिश्रा, स्वागत समिति के सदस्य अर्चना चतुर्वेदी, प्रियंका यादव आदि मौजूद रहे।

1759484773 6394c550 6e81 4f4b 90a3 d993928d0d47

जवारे विसर्जन व मूर्ति विसर्जन किया गया 
नवरात्र महोत्सव के समापन के साथ ही जवारे विसर्जन किया गया। कइ्र जगहों पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। शहर में कई जगहों पर कन्या पूजन किया गया। आयोजन समितियों द्वारा कन्या भोज का भी आयोजन किया गया था।

1759484818 f78271e3 dcf7 4d56 a9cd 6e9925fa5c33

राम ने किया रावण का वध, तो लोगों ने किया जयघोष
शहर के कोलार क्षेत्र में इस बार विशेष आकर्षण रहा। यहां 105 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया, जो प्रदेश की राजधानी में अब तक का सबसे बड़ा पुतला माना जा रहा है। विशालकाय पुतले को देखने के लिए क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग पहुंचे। जैसे ही भगवान राम का बाण रावण के पुतले से टकराया, पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। आतिशबाज़ी से आसमान रोशनी से भर गया और लोग जय श्रीराम के नारे लगाते रहे।

1759485402 d365f9d4 4072 46bb 8642 a43d7b1184f8 (1)

साकेत नगर में मनाया गया दशहरा उत्सव 
शहर के साकेत नगर के गणेश मंदिर मैदान पर दशहरा उत्सव देखने लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बालिका सावनी दीक्षित ने राम भजन पर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उपस्थित लोगों ने तालियां से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्वामी शांडिल्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

1759485117 5108e863 ba78 49dd b0a5 7d80f8123f7a

यहां भी हुए धार्मिक आयोजन 
भोपाल के दशहरा मैदान, टीटी नगर, शाहपुरा, भेल और अन्य प्रमुख इलाकों में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामलीला के मंचन में कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की भूमिकाएं निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने इन धार्मिक आयोजनों का आनंद लिया। कई जगहों पर मेले लगे जहाँ झूले, मिठाइयाँ और विभिन्न खेल-खिलौनों की दुकानों पर भीड़ रही।

1759485150 a9d54317 0d60 4305 9bae fc8764a9812f

पुलिस के रहे पुख्ता इंतजाम 
पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए थे। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। अग्निशमन दल और एंबुलेंस की टीम भी मौके पर मौजूद रही ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत मदद दी जा सके। भोपाल के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों ने बताया कि दशहरा न केवल धार्मिक उत्सव है बल्कि यह सामाजिक मेलजोल का भी अवसर है। परिवारों के साथ लोग एक-दूसरे से मिले, साथ बैठकर कार्यक्रमों का आनंद लिया और सांस्कृतिक एकता की झलक पेश की।

1759485165 8fabea56 581e 4fac 9d90 0ad9f37acd00

विजयादशमी पर महा प्रसादी चना वितरण के कायक्रम में शामि हुए प्रदेश अध्यक्ष  
जय मां दुर्गा उत्सव समिति वि_ल मार्केट व्यापारी संघ लगातार 36वां वर्ष विशाल प्रसाद (चना) वितरण करते हुए आ रहा है। इस अवसर पर आज प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा अर्चना करते हुए भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सभी दर्शनार्थियों को प्रसाद वितरण अपने हाथों से किया, सभी नागरिकों  को दशहरे की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, मुकेश साहू, समाजसेवी विनय पांडे, आयोजक राजू सोनोने, गोपाल साहू, अजय उपाध्याय मुन्ना भैया, सोनू भांजा खटीक, गोविंद सुनोने, जितेंद्र चौरे (जीतू), रोहित मीणा, सतीश मालवी, गजदीश साहू, जगदीश मसाला, पवन जैन, रविंद्र सिंह विकी, गणेश साहू आदि उपस्थित रहे।

 

 

टीटी नगर दशहरा मैदान में मनाया दशहरा उत्सव  
टीटी नगर में नागरिक कल्याण समिति द्वारा दशहरा उत्सव मनाया गया। आयोजन समिति द्वारा 66 वर्ष से दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 55 फीट के रावण 50-50 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले प्रतीक रूप से दहन किया गया। विशेष रूप से राघौगढ़ एवं भोपाल के जाने-माने आतिशबाजी सुरेश साहू के मध्य में आतिशबाजी का मुकाबला हुआ ,जो लगभग 2 घंटे चला। कार्यक्रम समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू  ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेश दास रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर मालती राय, विधायक भगवान दास सबनानी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विकास तिवारी सहित अन्य लोगों का सम्मान किया गया। दशहरा उत्सव समिति के स्वागताध्यक्ष वात्सायन जैन सोनू भाभा ने स्वागत भाषण दिया, सचिव मनीष ब्यौहार ने नागरिक कल्याण समिति के कि गति विधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू ने कार्यक्रम का संचालन किया। सचिव मनीष व्यौहार ने सभी का आभार माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार केके सक्सेना, विलक्षण सक्सेना,कमल जैन श्वेता, ओमप्रकाश खुराना, अशोक शर्मा, सुनील भायेरे, अजय अग्रवाल अज्जू, ओपी सोनी , नितीष ब्यौहार, सचिन श्रीवास्तव, अजय देवनानी ,रमेश राठौर, अभिनव, देवेन्द्र,राज आदि सदस्यों ने उपस्थित आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

1759485223 98c18729 9cd7 4951 ad17 dea458ddf373

राज्यपाल ने किया कन्या पूजन 
राज्यपाल मंगुााई पटेल ने राजभवन में कन्यापूजन किय। इस दौरान राज्यपाल ने कन्याओं को भोजन परोसा व मिठाई व उपहार भी दिए। राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button