जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

MP में 20 IAS के ट्रांसफर : CM के सचिव सेलवेंद्रम को पंजीयन महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी, पी. नरहरि MSME के सचिव

1 1630430688 1

2 1630430704

3 1630430723

4 1630430748

भोपाल। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम IAS अफसरों की पहली तबादला सूची जारी की है। इसमें दो प्रमुख सचिव सहित सचिव व उप सचिव स्तर के 20 IAS अफसर शामिल हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सचिव एम. सेलवेंद्रम को पंजीयन महानिरीक्षक की अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के मुताबिक प्रमुख सचिव अमित राठौर वित्त से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गुलशन बामरा को वित्त विभाग से हटाकर खेल व युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव आकाश त्रिपाठी से पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। यह जिम्मेदारी अब विवेक पोरवाल को दी गई है। पोरवाल MSME विभाग में सचिव हैं। बताया जाता है कि पोरवाल ने अध्ययन अवकाश का आदेवन दिया है।

सूची के मुताबिक MSME का सचिव पी. नरहरि को बनाया गया है। वर्तमान में वे राज्य सहकारी विपणन संघ के एमडी थे। यह जिम्मेदारी उनके पास अतिरिक्त रहेगी। हाल ही में दिल्ली प्रतिनियुक्ति से लौटे ई रमेश कुमार को सामाजिक न्याय विभाग में आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव एम सेलवेंद्रम को पंजीयन महानिरीक्षक की अहम जिम्मेदारी भी दी गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App