जबलपुरमध्य प्रदेश

60 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप:बहन के साथ घर जा रही थी, बदमाशों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म; 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली में 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर जाते समय वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला की बहन को बंधक भी बनाया। पुलिस ने मामले में 5 लोगों को पकड़ा है। इनमें 2 आरोपी नाबालिग हैं।

घटना जिले के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में जयंत चौकी की है। 60 साल की महिला आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती है। वह दातुन बेचती है। रविवार रात महिला ने दातुन बेचे। इसके बाद शराब पीकर बहन के साथ घर जा रही थी। यहां रेलवे क्रॉसिंग के पास कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने बहन को बंधक बनाया। इसके बाद महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपी भाग गए। महिला ने जयंत चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu