जबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

प्रशासनिक फेरबदल: रामप्रकाश अहिरवार बने भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर, संस्कृति जैन को वित्त विभाग की जिम्मेदारी

प्रशासनिक फेरबदल: रामप्रकाश अहिरवार बने भोपाल नगर निगम के नए कमिश्नर, संस्कृति जैन को वित्त विभाग की जिम्मेदारी

भोपाल, यश भारत। राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत भोपाल नगर निगम में नए कमिश्नर की नियुक्ति कर दी गई है। अब आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार को भोपाल नगर निगम का नया कमिश्नर (आयुक्त) बनाया गया है। इससे पहले वे जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

वहीं, भोपाल नगर निगम कमिश्नर रहीं संस्कृति जैन का ट्रांसफर कर दिया गया है। शासन ने उन्हें वित्त विभाग में उप सचिव की नई जिम्मेदारी सौंपी है।

इस प्रशासनिक क्रम में आगे बदलाव करते हुए अग्रिम कुमार को जबलपुर नगर निगम का नया आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है, जो अब वहां की कमान संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button