जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

मैनहंट इंटरनेशनल में जबलपुर के निपुण सिंह बने फर्स्ट रनर-अप

जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में उत्साह का माहौल

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश और जबलपुर के लिए गौरव का क्षण है। कोलंबो में आयोजित मैनहंट इंटरनेशनल 2026 प्रतियोगिता में जबलपुर के निपुण सिंह ने फर्स्ट रनर-अप का खिताब हासिल कर देश का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के साथ भारत ने 27 वर्षों बाद प्रतियोगिता में अपना अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। निपुण सिंह की इस सफलता से जबलपुर सहित पूरे मध्यप्रदेश में उत्साह का माहौल है।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को शीर्ष दावेदारों में शामिल कराया। इससे पहले अभिनेता जॉन अब्राहम और डिनो मोरिया भी मैनहंट इंटरनेशनल के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। निपुण की उपलब्धि को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक बताते हुए इसे भारतीय प्रतिभा की अंतरराष्ट्रीय पहचान के रूप में देखा जा रहा है। उनकी सफलता के बाद जबलपुर में भी उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button