डॉ. अमिता सक्सेना आईएमए जबलपुर शाखा की अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सकों दीं बधाई

जबलपुर, यश भारत। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जबलपुर शाखा के वर्ष 2026-27 के चुनाव में डॉ. अमिता सक्सेना को अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया। उनके साथ पूरी कार्यकारिणी का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेखर पांडे की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. नीना श्रीवास्तव, डॉ. राखी बाजपेयी और डॉ. शमिक रजा को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव डॉ. ऋचा धीरावानी, डॉ. राजेश के. पटेल और डॉ. राजेश केवट तथा कोषाध्यक्ष डॉ. मोहसिन अंसारी निर्वाचित हुए हैं। कार्यकारी सदस्यों में डॉ. अलका अग्रवाल, डॉ. कुसुम जैन, डॉ. संध्या जैन और डॉ. अमिता जैन को शामिल किया गया है।
निर्विरोध निर्वाचन पर आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट इलेक्ट डॉ. पुष्पराज भटाले, आईएमए स्टेट सेक्रेटरी डॉ. दीपक साहू, डॉ. सुनील बहल सहित आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सकों और सदस्यों ने डॉ. अमिता सक्सेना एवं पूरी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दीं।







