अपराधी या तो सुधर जाएं, नहीं तो जाएंगे सलाखों के पीछे 21 आपराधिक मामलों में आरोपी पर NSA की कार्रवाई….देखें वीडियो
कलेक्टर ने जारी किया वारंट 2015 से लगातार अपराधों में सक्रिय होने का आरोप

जबलपुर, यश भारत। रांझी थाना क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अब सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 आपराधिक मामलों में आरोपी बताए जा रहे मोहन चौधरी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की है। कलेक्टर के समक्ष NSA का प्रकरण प्रस्तुत किए जाने के बाद वारंट जारी किया गया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी के मुताबिक मोहन चौधरी वर्ष 2015 से क्षेत्र में लगातार सक्रिय था। उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली समेत करीब 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार आपराधिक गतिविधियों के चलते क्षेत्र में आरोपी का आतंक बढ़ता जा रहा था। आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की गई। पुलिस ने NSA के तहत प्रकरण तैयार कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया। प्रकरण पर कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ वारंट जारी हुआ।
2015 से लगातार अपराधों में सक्रिय होने का आरोप
पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2015 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या के प्रयास और अवैध वसूली जैसे कई गंभीर मामलों का उल्लेख पुलिस ने किया है। लगातार दर्ज हो रहे मामलों और क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पुलिस ने NSA की कार्रवाई की।







