जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

ओमकार नगर में बिजली के केबलों में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। ओमकार नगर के वार्ड क्रमांक 74 में शुक्रवार को बिजली के केबलों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब एक दर्जन से अधिक मकानों के सामने से गुजर रही विद्युत केबलें मकड़ी के जाल की तरह ऊंचाई पर फैली हुई थीं। इसी दौरान अचानक केबलों में आग लग गई और देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी।
घटना के दौरान बिजली के पोल पर भी आग लग गई। वहीं नीचे बिछी करीब 100 मीटर से अधिक लंबी विद्युत केबल जलकर राख हो गई। आग और धुआं देखकर घरों के अंदर मौजूद लोग घबरा गए और तत्काल बाहर की ओर भागे। समय रहते लोगों के घरों से बाहर निकलने के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद क्षेत्रीय रहवासियों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि मानसून के दौरान लगातार इस तरह की घटनाएं विभाग की लापरवाही को उजागर कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button