कटनी

धूमधाम से मनाई जा रही चंडिका देवी मंदिर की वर्षगांठ, भव्य कलश यात्रा निकली, अखंड मानस पाठ के साथ हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा, कल हवन, पूजन और भंडारा

कटनी, यशभारत। चंडिका नगर स्थित प्रसिद्ध चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ प्रतिवर्षानुसार आज उत्साह के साथ मनाई जा रही है। आज सुबह से अखंड मानस पाठ के साथ ही पवनपुत्र हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसके पहले कल बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंडी रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ शुरू हुई। यहां हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई और महाआरती करते हुए प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश धारण किये हुए थे। भजनों की शानदार प्रस्तुति के बीच कलश यात्रा पन्ना मोड़, कुठला होते हुए चंडिका माता मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। तीन दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन आज 25 जून एकादशी पर मां चंडिका देवी मंदिर की 19वी वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस अवसर पर संगीतमयी रामचरित मानस का अखंड पाठ किया जा रहा है, साथ ही भव्य नवनिर्मित मन्दिर में पवनपुत्र रामभक्त हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसी कड़ी में आयोजन के अंतिम दिन कल 26 जून को सुबह 9 बजे मानस पाठ का समापन होगा। इसके बाद पूर्णाहूति हवन, पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जय मां चंडिका ट्रस्ट कमेटी ने क्षेत्र के साथ ही शहर के धर्मप्रिय नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर संरक्षक दिनेश तिवारी, अध्यक्ष छबि अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष कामता प्रसाद चतुर्वेदी रामजी, सह उपाध्यक्ष अंकुर तिवारी, मुख्य संरक्षक राकेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, उप कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति, सचिव दीपक तिवारी, सहसचिव राजकुमार द्विवेदी, प्रचार प्रभारी सौरभ पांडे, मीडिया प्रभारी विनोद दुबे, सह मीडिया प्रभारी आशीष रैकवार, आय व्यय प्रभारी दुर्गेश दीक्षित, कार्यक्रम संयोजक विजेन्द्र बर्मन, सह संयोजक सूरज गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, मनोज पांडे, बी के कनकने, आर के दुबे, दादूराम सेन, आई पी सिंह, जितेन्द्र शर्मा, दीपक तिवारी, अभिषेक तिवारी, सिद्धांत शुक्ला, रोहित पांडे, अंकुर तिवारी, नागेश्वर द्विवेदी, राजेश तिवारी, बलराम दुबे, प्रहलाद अग्रवाल, बंतो पटेल, दुर्गेश दीक्षित, संतोष कुमार चक्रवर्ती, कृष्ण मुरारी शुक्ला, अवध तिवारी, राजकुमार सिंह, गोपाल अग्रवाल, बी के कनकने, अरविन्द प्यासी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button