भोपालमध्य प्रदेश

बैरसिया में दृष्टिदोष मरीजों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण , घर घर विजन स्क्रीनिंग के बाद जरूरतमंदों तक पहुंची राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में 8 हजार से अधिक लोगों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे

बैरसिया में दृष्टिदोष मरीजों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण

घर-घर विजन स्क्रीनिंग के बाद जरूरतमंदों तक पहुंची राहत, ग्रामीण क्षेत्रों में 8 हजार से अधिक लोगों को मिलेंगे मुफ्त चश्मे

भोपाल, यश भारत। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत बैरसिया में आयोजित नेत्र जागरूकता एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम में दृष्टिदोष से पीड़ित हितग्राहियों को नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। इन हितग्राहियों की पहचान आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर की गई विजन स्क्रीनिंग के दौरान हुई थी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि सरकार लोगों के घर पहुंचकर आंखों की जांच कराने के साथ जरूरतमंदों को उनकी दृष्टि के अनुसार मुफ्त चश्मे उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आंखों से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते स्वास्थ्य कार्यकर्ता से सलाह लेने पर गंभीर नेत्र रोगों से बचाव संभव है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित इस अभियान में आशा कार्यकर्ताओं को विशेष स्क्रीनिंग किट उपलब्ध कराई गई है। वहीं द नज संस्था द्वारा उन्हें आंखों की जांच संबंधी हैंड्स ऑन ट्रेनिंग भी दी गई है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी स्क्रीनिंग की जा सके। कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों में साढ़े आठ हजार से अधिक लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर लोगों को बेहतर दृष्टि सुविधा उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button