रोजा इफ्तार में की गई देश की खुशहाली व अमन चैन की दुआएं, सिलसिला ए आलिया नियाजीया ने किया आयोजन

कटनी, यशभारत। हर साल की तरह इस साल भी रमजान मुबारक महीने के 17 वे रोजे को नगर निगम के सामने वाली गली बैंड हॉल में सिलसिला ए आलिया नियाजीया की जानिब से रोजा इफ्तार का अहतेमाम किया गया। इस्लाम धर्म मे पाक माह रमजान शरीफ का विशेष महत्व है, इसमें लोग रोजे रख कर अल्लाह पाक की इबादत करते है। 17 रमजान दिन शनिवार को शाम 5.45 बजे फातेहा हजरत सुल्तानुल मशाइख मेहबूब इलाही हजरत ख्वाजा सैय्यद निजामुदीन मुहम्मद बुखारी बदायूनी चिश्ती रदी. का शाही दस्तरख्वान पेश किया गया और देश में खुशहाली अमन चैन की दुआऐं मांगी गई। फातेहा के बाद वक्त पर इफ्तार हुआ और नमाज अदा की गई। रोजा इफ्तार में बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। ये रोजा इफ्तार पीरे तरिकत हजरत किब्ला ख्वाजा मौलवी शाह गुलाम मुस्तफा कादरी चिश्ती निजामी नियाजी मद्दालिाहुलआली सज्जादानशीन दरगाह हजरत भाईजान सरकार रदी. की सरपरस्ती में हुआ। रोजा इफ्तार में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। माहे रमजानुल मुबारक के 17वे रोजा इफ्तार में कटनी सहित आस पास के जिलों के लोग भी शामिल हुए।







