मध्य प्रदेशराज्य
भाजपा की नई टीम : जगन्नाथ गुरैया जिला उपाध्यक्ष और सविता साहू बनीं जिला मंत्री

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित सागर जिला कार्यकारिणी में साहू समाज को मिले सशक्त प्रतिनिधित्व से समाज में हर्ष की लहर है। कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेता जगन्नाथ गुरैया को जिला उपाध्यक्ष एवं सविता जिनेश साहू को जिला मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस उपलब्धि पर राहतगढ़ क्षेत्रीय साहू समाज द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित कर भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।
राहतगढ़ के खुरई रोड स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों पदाधिकारी और प्रबुद्धजन एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं, शॉल एवं श्रीफल से आत्मीय स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच समाज बंधुओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन ने साहू समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिला टीम में स्थान देकर समाज का मान बढ़ाया है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया एवं जिला मंत्री सविता जिनेश साहू ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की रीति-नीति पर चलते हुए समाज के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
साहू समाज जिला प्रवक्ता शिवम साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वर लाल साहू (वकील), जिनेश साहू, देवेंद्र कुमार साहू (प्रदेश सचिव, भारतीय तिलक साहू राठौर महासभा), रघुनाथ साहू, रमेश साहू मनेशिया, प्रेम प्रकाश साहू, सुबोध साहू, जगन्नाथ साहू मीरखड़ी, और राजेश साहू मिल उपस्थित रहे।
साथ ही भीकम साहू बासा, शैलेंद्र साहू (जनपद सदस्य एवं जिलाध्यक्ष महासभा), अशोक साहू (नगर अध्यक्ष), मुरारी लाल साहू (तहसील अध्यक्ष), सोहन साहू (सरपंच), ओमप्रकाश साहू, ज्ञानेश्वर साहू, उदय चंद्र साहू, सुदामा साहू, राकेश साहू, पप्पू साहू, गणेशराम साहू, बाबूलाल पटेल (किसान मोर्चा अध्यक्ष), प्रभुदयाल साहू (पूर्व एल्डरमैन) एवं खेमचंद साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।







