इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशमुंबईविदेश

ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में मचाया कोहराम, कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया 

अबू धाबी और बगदाद में मिसाइल हमला कर दहलाया

Table of Contents

ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में मचाया कोहराम, कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया 

अबू धाबी और बगदाद में मिसाइल हमला कर दहलाया

ईरान का ‘बदलापुर’: कुवैत में मचाया कोहराम, कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया, अबू धाबी और बगदाद में मिसाइल हमला कर दहलाया, दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी पर हमला

 इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के हमले के आगे झुकने से इनकार करते हुए ईरान ‘बदलापुर’ (Iran revenge) अभियान शुरू किया है। न ईरान ने पश्चिम एशिया में हाहाकार मचाया हुआ है। ईरानी मिसाइलें सऊदी, UAE, कुवैत और बहरीन में कहर बरपा रही है। जबकि ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी पर हमला कर सबको चौंका दिया है। वहीं ईरान ने कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। इसका वीडियो भी जारी किया है।

 

एक दिन पहले दुबई पर हमला करने के बाद ईरान ने आज यानी सोमवार कुवैत को अपना निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर अमेरिका को कड़ी चुनौती दी। कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज सोमवार सुबह अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट तबाह हो गए, हालांकि उसमें सवार क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू की है। ईरान ने सोमवार को इज़रायऔर अरब देशों पर मिसाइलें दागीं, और यह जंग मिडिल ईस्ट में तेहरान के सपोर्ट वाले मिलिशिया तक फैल गई. हिज्बुल्लाह पर इजरायल पर हमला किया।

सऊदी में दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी पर हमला

ईरान ने सऊदी अरब में दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी अरामको पर हमला किया है। इस वक्त रिफाइनरी में भीषण आग लगी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने शाहेद ड्रोन्स से रिफाइनरी पर हमला किया है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ड्रोन हमले के बाद अपनी रास तनुरा रिफाइनरी बंद कर दी है. इंडस्ट्री के एक सोर्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हमला ईरान पर US-इज़राइली हमले के जवाब में तेहरान के पूरे इलाके में हमले करने के बाद हुआ। किंगडम के गल्फ कोस्ट पर रास तनुरा कॉम्प्लेक्स में मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जिसकी कैपेसिटी 550,000 बैरल प्रति दिन (bpd) है। यह सऊदी क्रूड के लिए एक ज़रूरी एक्सपोर्ट टर्मिनल के तौर पर काम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button