विदेश

दुबई में रह रहे 40 लाख से अधिक भारतीय सुरक्षित, रिहायशी इलाकों पर कोई हमला नहीं

दुबई में जनजीवन सामान्य

यश भारत, दुबई। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के जवाब में ईरान ने यूएई में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इस घटनाक्रम के बाद दुबई सहित यूएई में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं सामने आई थीं। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि दुबई में निवासरत लगभग 40 लाख से अधिक भारतीय पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलें अमेरिकी सैन्य अड्डों को लक्ष्य बनाकर छोड़ी गईं। यूएई के अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश मिसाइलों को हवा में ही इंटरसेप्ट कर निष्क्रिय कर दिया। इंटरसेप्शन के दौरान कुछ मलबा रिहायशी इलाकों में गिरने से अस्थायी अफरा-तफरी जरूर मची, लेकिन किसी भी आवासीय क्षेत्र पर प्रत्यक्ष हमला नहीं हुआ है।

दुबई में जनजीवन सामान्य बना हुआ है। एहतियातन स्कूलों और कॉलेजों को फिलहाल ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट किया गया है तथा कुछ उड़ानों को सुरक्षा कारणों से स्थगित किया गया है। भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हेल्पलाइन नंबर जारी कर सहायता व्यवस्था सक्रिय कर रहा है। वहीं दुबई प्रशासन ने भी अलग से आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की है। दुबई एक प्रमुख वैश्विक व्यापारिक केंद्र है, जहां भारत सहित करीब 150 देशों के नागरिक निवास करते हैं। प्रशासन ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button