इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

हेलिकॉप्टर में आई खराबी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही समंदर में क्रैश लैडिंग , सभी यात्री सुरक्षित

तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में उतारा गया हेलिकॉप्टर

हेलिकॉप्टर में आई खराबी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही समंदर में क्रैश लैडिंग , सभी यात्री सुरक्षित

विमान के बाद अब हेलीकाप्टर में आई खराबी, उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही समंदर में क्रैश लैडिंग ; सभी यात्री सुरक्षित

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया. यहां पवन हंस का एक हेलिकॉप्टर उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिसके बाद पायलट को आनन फानन में उसे समुद्र में उतारना पड़ा. राहत की बात यह रही कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है. जानकरी के अनुसार यह हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर की ओर जा रहा था. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे. पवन हंस के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई. हेलिकॉप्टर ने पोर्ट ब्लेयर से दो क्रू मेंबर और पांच यात्रियों के साथ उड़ान भरी थी.

तकनीकी खराबी के कारण समुद्र में उतारा गया हेलिकॉप्टर

कंपनी के प्रवक्ता ने आगे कहा कि, उड़ान के दौरान हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी. ऐसी आपातकालीन हालात को देखते हुए पायलट ने सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेलिकॉप्टर को समुद्र में उतारने का फैसला किया. अधिकारियों ने बताया कि मायाबंदर में लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर रनवे से करीब 300 मीटर पहले समुद्र में उतरा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button