जबलपुरमध्य प्रदेश

एमपी बजट 2026-27: जबलपुर को 382 करोड़ के 34 निर्माण कार्य, HAM मॉडल से बनेंगे 4 बड़े मार्ग

प्रदेश में अधोसंरचना पर बड़ा निवेश

जबलपुर, यश भारत। जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.38 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। सरकार के अनुसार GYAN-II मॉडल आधारित इस बजट में अधोसंरचना, औद्योगिकीकरण, किसान, युवा और नारी शक्ति पर विशेष फोकस है।

जबलपुर को बड़ी सौगात

जबलपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के तहत 382 करोड़ रुपये लागत के 34 निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं। प्रमुख परियोजना महागवां-घरगया-शहपुरा-पाटन-पौड़ी-कटंगी-मझौता (102 किमी) मार्ग है, जिसकी लागत लगभग 200 करोड़ रुपये है। शहर के पंचशील नगर, ग्वारीघाट, पुराने स्टेशन क्षेत्र सहित कई सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य भी शामिल हैं।

HAM मॉडल से 4 प्रमुख मार्ग

जिले में चार बड़े मार्ग—झिरिया-बधराजी-महगवां-खमतरा-विलायतकलां, रिछाई-तिलसानी-प्रतापपुर-सिहोरा, पनागर-सिंगलद्वीप-मझौली-बहोरीबंद-सलीमनाबाद और बरगी नगर-भेड़ाघाट-उड़ना-सकरा—हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) से विकसित होंगे, जिससे पर्यटन, कृषि और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश में अधोसंरचना पर बड़ा निवेश

सिंचाई के लिए 14,742 करोड़, सड़क नेटवर्क विस्तार व मरम्मत के लिए 12,690 करोड़ और मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना हेतु 21,630 करोड़ रुपये का प्रावधान है। कृषि, पशुपालन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में भी हजारों करोड़ का बजट प्रस्तावित है।

जबलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राकेश सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं से यातायात मजबूत होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।इस अवसर पर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक कैलाश पांडे, नगर निगम महापौर जगत बहादुर अनु, बरगी विधायक नीरज सिंह, नगर अध्यक्ष रिंकू सिंह, सिहोरा विधायक संतोष बरकड़े एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रत्नेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button