शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग, परिजनों को मिले मुआवजा, विद्यार्थी परिषद ने मांगों को लेकर किया चकाजाम, बॉउंड्रीवॉल गिरने से छात्र की मौत का मामला

कटनी/विजयराघवगढ़, यश भारत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विजयराघवगढ़ ने कैमोर के बम्हंगवा में पांचवी कक्षा के छात्रा की स्कूल परिसर में बाउंड्री वॉल गिरने से मौत को लेकर विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने को लेकर विजयराघवगढ़ चिकित्सालय राजा सरयू प्रसाद सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के सामने कटनी-विजयराघवगढ़ मार्ग पर चक्काजाम किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सहित उपस्थित छात्र छात्राओं द्वारा व्यस्ततम मार्ग पर किए गए चक्काजाम को लेकर विजय राघवगढ़ पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान दोनों और वाहनों की लंबी करें लग गई थी। जाम को खुलवाने को लेकर विजयराघवगढ़ टी आई रितेश शर्मा के साथ समस्त पुलिस बल और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी के साथ कहां सुनी भी हुई हालांकि विजयराघवगढ़ पुलिस द्वारा छात्रों को समझाइश देते हुए चकाजाम पूरी तरह खोल दिया गया। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक तरुण पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद क्षेत्र के अंतर्गत बम्हंगवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री वॉल गिरने से छात्र राजकुमार बर्मन की मौत हो गई थी, उसके परिजनों को उचित मुआवजा प्रदान करने के लिए मांग रखी थी, वही इस हृदय विदारक घटना की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच करते हुए विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। कटनी जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओं जो पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं उनकी जांच करते हुए तुरंत मरम्मत करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम विवेक गुप्ता को ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान अनुज परिहार, तरुण पांडे, जिला संयोजक पुनीत तिवारी सुब्रत जैन, शिवांग दुबे, ऋषभ त्रिपाठी, जिला संयोजक संजय कुशवाहा, अभिषेक सेन, सिद्धू चौधरी सहित विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राएं उपस्थित रही







