महाशिवरात्रि : ओम नम: शिवाय से गूंजे शिवालय, कहीं शिवलिंग निर्माण तो कहीं रुद्राभिषेक, शिव मंदिरों में रात भर चला अखंड मानस पाठ, धूमधाम के साथ निकली भगवान भोलेनाथ की बारात, मघई मंदिर में भोलेनाथ-माता पार्वती का विवाह

कटनी, यशभारत। महाशिवरात्रि को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में धूम मची हुई है। जिले के तमाम मंदिरों में विशेष प्रकार की विद्युत साज-सज्जा के साथ तोरण द्वार बनाए गए है। बाजार में भी दिनभर लोग पूजन सामग्री खरीदते नजर आए। सुबह से देवादि देव महादेव का पूजन, अभिषेक, रूद्राभिषेक, हवन, आरती का दौर शुरू गया, साथ ही प्रसाद का वितरण भी होता रहा। जिले भर के कई प्राचीन मंदिरों में भोले बाबा की बारात निकाले जाने की तैयारियां चलती रही। महाशिवरात्रि पर्व शहर और ग्रामीण इलाकों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नगर के प्राचीन शिवालयों और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान की भोर से शुरू हो गया था और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना में लीन नजर आ रहे थे, वहीं मंदिर समितियों द्वारा भोले बाबा की भव्य बारात की तैयारियां में व्यस्त नजर आए। इस अवसर पर जिले के प्रमुख अति प्राचीन शिव मंदिर विजयनाथ धाम बरही, नीलकंठेश्वर भक्तिधाम पडख़ुरी सलैया, रुपनाथ धाम, कन्हवारा शिव मंदिर सहित शहर के मध्य स्थित मघई मंदिर के अलावा शहर व ग्रामीण अंचलों से लगे शिवमंदिरों विगत दो दिनों से विशेष पूजा अनुष्ठानों का दौर जारी है। आज सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की जल चढ़ाने भीड़ देखी गई। प्रसिद्ध मंदिरों में भोलेनाथ के विवाह उत्सव के साथ संध्या के समय भव्य शोभायात्रा बारात का भी आयोजन किया जा रहा हैं जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में विविध कार्यक्रम
नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भव्य बारात भी निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या दूर-दूर से भक्तों का आवागमन हो रहा है। कन्हवारा में शिव बारात के साथ 15 दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया । मेले को लेकर व्यापारियों द्वारा विगत एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही विविध शहर स्थित मघई मंदिर मे भव्य शिव शोभायात्रा बारात शाम 5 बजे से निकाली जाएगी जिसमे बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुचेगी जहाँ विधि विधान से भगवान का अभिषेक कर उनके विवाह का महाउत्सव मनाया जाएगा साथ अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। बारात में भव्य झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अन्य शिवालयों में भी विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गए है। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए है। बस स्टेंड पुलिस चौकी में अभिषेक भजन पूजन भंडारा गंगोटी शिव मंदिर में सुबह से रुद्राभिषेक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मघई मंदिर में भस्म आरती
शहर के प्राचीन मधई मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष रुप से तैयारी की गई थी। पिछले तीन दिनों से मंदिर में विशेष साज सज्जा के साथ तोरणद्वार बनाए गए थे। महाशिवरात्रि के अवसर पर अति प्राचीन मंदिर में विराजे भगवान भोले नाथ का प्रात: 4 बजे से भस्म आरती के साथ अभिषेक किया गया और प्रात: 6 बजे से बाबा का दरवार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस दौरान मंदिर में बाबा के दर्शन और जलाभिषेक करने लंबी लाइन लगी रही। इसके बाद दोपहर 1 बजे के बाद भोले बाबा का पुन: अभिषेक कर दूल्हे के रूप में अदभुत श्रृंगार किया गया।
अन्य मंदिरों में भी हुआ विशेष आयोजन
शहर के अन्य मंदिरों में भी दिन भर विशेष अनुष्ठान और पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। इस पावन पर्व को भव्य रूप देने के लिए मंदिरों के व्यवस्थापक तैयारियों में जुटे रहे। शहर के लगभग सभी मंदिरों में अभिषेकए रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप जैसे धार्मिक अनुष्ठान भजन संध्याए अखंड रामायण का पाठ दिनभर चलते रहे। शहर के विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा भंडारे और सेवा शिविर भी लगाए गए भक्तों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।
रूपनाथ धाम में पूजन अर्चन
ग्रामीण इलाकों में भी महाशिवरात्रि पर्व की खासी धूम रही। बहोरीबंद स्थित रूपनाथ धाम में भी भगवान भोलेनाथ की विशेष अराधना का दौर जारी रहा। दूर दूर से यहां लोग भगवान भोले नाथ के अतिप्राचीन मंदिर में बिराजे महादेव का जलाभिषेक करने पहुंचे। दिन भर यहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरन प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाएं भी की गई।






