भोपालमध्य प्रदेश

कठपुतली के माध्यम से दी सामाजिक बुराइयों से लड़ने की सीख; पुलिस और आरंभ की अनूठी पहल

कठपुतली के माध्यम से दी सामाजिक बुराइयों से लड़ने की सीख; पुलिस और आरंभ की अनूठी पहल

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बस्तियों में पुलिस विभाग और आरंभ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गंभीर विषयों जैसे महिला हिंसा, बाल विवाह और नशे के खिलाफ संदेश देने के लिए कठपुतली शो का सहारा लिया गया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में स्थानीय निवासी उमड़े।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 23.12.08 1

मनोरंजन के साथ जागरूकता का संदेश
उड़िया बस्ती, सुंदर नगर, गरीब नगर और चांदबाड़ी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कठपुतलियों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे महिला हिंसा, बाल लैंगिक शोषण नशाखोरी, छेड़छाड़ और बाल विवाह के दुष्प्रभावों को दर्शाया गया। कलाकारों ने सरल भाषा और संवादों के जरिए बताया कि कैसे ये बुराइयाँ समाज को खोखला कर रही हैं और इनसे बचाव के लिए कानून में क्या प्रावधान हैं।

प्रमुख अधिकारियों की मौजूदगी
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मंजूलता खत्री उपस्थित रहीं। उन्होंने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध मुक्त समाज के लिए जनता और पुलिस के बीच समन्वय जरूरी है। छोला थाना प्रभारी सरस्वती तिवारी और विशेष किशोर पुलिस इकाई से किरण पुंडीर व ज्ञानेंद्र पाठक ने भी लोगों को सुरक्षा संबंधी टिप्स दिए और पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

पुलिस विभाग द्वारा नागरिकों को जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 100/112, 1098 और महिला हेल्पलाइन 181) की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना इन नंबरों पर तत्काल दी जा सकती है।
इस अभियान को सफल बनाने में आरंभ संस्था से रेणु कश्यप और छोला थाने के स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में कुल 151 लोगों ने सक्रिय भागीदारी की, जिनमें 90 किशोर-किशोरी, 32 महिलाएँ और 29 पुरुष शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button