इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जेजे अस्पताल में 16 फरवरी से रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

जेजे अस्पताल में 16 फरवरी से रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

मुंबई, यश भारत । मुंबई के प्रसिद्ध जेजे अस्पताल में 16 फरवरी से रेजिडेंट डॉक्टर अनिश्चितकालीन सामूहिक भूख हड़ताल पर जाने वाले हैं। स्टूडेंट गवर्नेंस, संस्थागत स्वायत्तता और कैंपस में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। हड़ताल के पहले दिन लगभग 200 अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट डॉक्टरों के शामिल होने की घोषणा की गई है।

डॉक्टरों का आरोप है कि ग्रांट मेडिकल कॉलेज जिमखाना के कामकाज में लगातार दखल दिया जा रहा है और चुनी हुई ग्रांट मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट्स एसोसिएशन की शक्तियों को कमजोर किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे छात्र प्रतिनिधित्व और संस्थान की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है।

डॉक्टरों की संस्था के महासचिव ऋषिकेश शिंदे ने बताया कि जिमखाना की स्वायत्तता और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।

रेजिडेंट डॉक्टर अस्पताल की सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं। ऐसे में उनके आंदोलन पर जाने से ओपीडी, आपातकालीन और वार्ड सेवाओं पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अब सभी की निगाहें प्रशासन और डॉक्टरों के बीच संभावित वार्ता पर टिकी हैं, ताकि समय रहते समाधान निकल सके और मरीजों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button