सांसद तन्खा की राज्यसभा में मांग,चार्टर्ड अकाउंटेंटों के हितों की रक्षा के लिए बने कानून
सीए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

नई दिल्ली, यशभारत। आज राज्यसभा में सांसद विवेक तन्खा ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रोफेशन पर अपने विचार रखे और माँग की चार्टर्ड अकाउंटेंट्स प्रोफेशनलस की लिए भी प्रोटेक्शन एक्ट बने । उनका मत था की क्लाइंट जो भी डेटा ,डॉक्यूमेंट्स और कागजात चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को जाँच के लिए देता है और इन कागजों के आधार पर अगर सीए कोई मत देता है और बाद मैं इन डेटा और कागजात मैं कोई दोष पाया जाता है जो की मूल्यत: सीए कार्यक्षेत्र में नहीं आता है तो सीए को दोषी ना माना जाए बल्कि उन्हें एक्ट बनाकर प्रोटेक्शन दिया जाए ।
विवेक तन्खा का यह भी कहना था की चार बड़ी विदेशी सीए फम्र्स सीए प्रोफेशन का बड़ा भाग संभाल रही है और भारत के फम्र्स को काम बहुत कम मिल रहा है । उन्होंने आंकड़ों के साथ इस बात को सदन के पटल पर रखा और स्वदेशी का फर्म को कम देने पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। अंत में श्री तन्खा ने बी वेस्ट एशिया में बसे भारत वंश के सीए को भी भारत की डिग्री को भी उन वेस्ट के देशों को मान्य करना का अनुरोध सरकार से किया है।
मूल्यत: यह पहला अवसर था जब किसी सांसद ने सीए प्रोफेशन की आवाज और परेशानी इतने पुरजोर से संसद में रखी । आज जबलपुर व देश के सीए श्री तन्खा के इस प्रयास की भरपूर सराहना कर रहे हैं । वरिष्ठ सीए धीरज घई ने इस प्रयास के लिए विवेक कृष्ण तन्खा का आभार जताया है।







