मध्य प्रदेशराज्य

यह है ट्रैफिक के हाल : 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त : बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहनों पर कार्रवाई

Table of Contents

 मंडलाl शहर में बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को लेकर  पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। महाराजपुर थाना पुलिस ने हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान 10 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया, जो नियमों का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर तेज रफ्तार से चल रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई महाराजपुर थाना क्षेत्र के आंगन तिराहा पर की।

मौके पर पुलिस ने देखा कि कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना कोई संख्या पहचान (नंबर प्लेट) लगाए चल रही थीं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा था। पुलिस ने तुरंत इन वाहनों को रोककर थाना ले जाया और जब्त कर लिया। यह वाहन बिना नंबर प्लेट के होने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन कर रहे थे। नियम के अनुसार किसी भी वाहन को सड़क पर चलाने के लिए नंबर प्लेट का होना अनिवार्य होता है। एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने बताया कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है और इससे वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने चालकों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button