
सूचना अधिकार को मिलेगी नई ताक़त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त डॉ. शिरीष मिश्रा की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त डॉ. शिरीष मिश्रा ने आज उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ. मिश्रा को नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता से राज्य में सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था के लिए सूचना का अधिकार एक सशक्त माध्यम है, और डॉ. मिश्रा की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण होगी।
वहीं, डॉ. शिरीष मिश्रा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सूचना के अधिकार को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा इसकी प्रभावी पहुंच आम नागरिकों तक सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर डॉ. मिश्रा की धर्मपत्नी कीर्ति मिश्रा भी उपस्थित रहीं।







