मध्य प्रदेशराज्य

बढ़ा ठंड का असर : सीजन में पहली बार 8 डिसे पहुंचा पारा,डॉक्टर दे रहे सावधानी बरतने सलाह

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी मुख्यालय सहित जिलेभर में शीतलहर के प्रभाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। मंगवार को सीजन में पहली बार सबसे कम 8 डिसे के निचले स्तर तक न्यूनतम पारा पहुंच गया। जबकि बीते कुछ दिनों से तापमान 9 व 10 डिसे के आसपास बना हुआ था। आसमान से बदल हटने के बाद मंद गति से बहती हवाओं ने सिरहन को बढ़ा दिया। ठंड के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को आदेश जारी कर नर्सरी से आठवीं तक स्कूल लगने का समय बढ़ाकर 9.30 बजे कर दिया है। सर्द हवाओं ने बढ़ी ठिठुरन से बचने लोगों को गर्म कपड़ों व आग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं नगर पालिका ने आमजनों को राहत देने नगर के अलग-अलग चौक चौराहों में अलाव की व्यवस्था की है। पाला के असर से फसलों को बचाने किसानों ने रात में खेतों में सिंचाई कार्य प्रारंभ कर दिया है। सिवनी सहित जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह व रात में कोहरा दिख रहा है। आगामी दिनों में शीतलहर का असर व बढ़ने की आशंका है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड के चलते लोग मौसमी बीमारी बीमारी का शिकार भी हो रहे हैं। सर्दी-खांसी के पीड़ित चिकित्सकों के साथ पहुंच रहे। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी भीड़ लग रही है।

चिकित्सकों ने बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। किसानों को भी फसल की सुरक्षा को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने सलाह दी है। सर्द हवाओं के चलते गर्म कपड़ों के बाजार की रौनक बढ़ गई है। नगर पालिका कार्यालय के बगल में लगा तिब्बती बाजार भी गुलजार है। साथ ही ठंड बढ़ने से गुड़, तिल, फल्ली इत्यादि से बनी खाद्य सामग्रियों की मांग भी बढ़ गई है।

चौथी बार इकाई में आया पाराः इस सीजन में न्यूनतम तापमान सिर्फ 4 बार ही इकाई पर आया. है। पिछले माह 6 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद न्यूनतम तापमान 28 दिसंबर को 9.6 व 30 दिसंबर को 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 5 जनवरी को सीजन का सबसे कम तापमान 9.2 डिसे दर्ज किया गया था, जो 6 जनवरी को सबसे निचले स्तर पर आ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button