मध्य प्रदेशराज्य

यश भारत विशेष : शिकारियों की लालच की बलि बेदी पर चढ़ रहे वन्य जीव : नरसिंहपुर में क्लच वायर से किया तेंदुए का शिकार, सतना में नीलगाय को मारी गोली

Table of Contents

नरसिंहपुर l शिकारी लगातार वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं जिसके चलते जहां नरसिंहपुर में तेंदुए की चार शिकारी को वन विभाग ने दबोचा तो वही सतना में नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गईl 

नरसिंहपुर के करेली वन परिक्षेत्र के ग्वारीकला गांव में तेंदुए के शिकार का मामला सामने आया है। इस घटना में वन विभाग ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे वीडियो में तेंदुआ जीवित अवस्था में क्लच वायर के फंदे में फंसा हुआ छटपटाता दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि वन विभाग की निगरानी मजबूत होती और समय रहते सूचना मिल जाती, तो शायद तेंदुए को बचाया जा सकता था।

 वन विभाग ने डॉग स्क्वायड की मदद से खापा गांव में छापेमारी कर आरोपियों के घर से जाल और क्लच वायर बरामद किया हैं l पुलिस ने राम भवन भवानी दुर्गा प्रसाद और नारायण,मदन ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें मदन ठाकुर फरार चल रहा है l

नीलगाय को मारी गोली

सतना जिले के नागौद वन परिक्षेत्र के कोलाड गांव में एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में नीलगाय का शव मिला। ग्रामीणों ने गोली चलने की आवाज सुनी थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने अज्ञात शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि अचानक गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। जब वे आवाज की दिशा में खेतों की तरफ दौड़े, तो वहां एक नीलगाय अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उसे गोली मारी गई थी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सूचना मिलते ही वन अमले ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया। विधिवत पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button