कटनीमध्य प्रदेश

मशक्कत के बाद पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर तेंदुआ, भेजा गया मुकुंदपुर सफारी, घुनौर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में थी दहशत, लोगों ने ली राहत की सांस

कटनी/विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ तहसील के अंतर्गत सुर्खियों में हुए ग्राम घुनौर में मंगलवार को तेंदुए के हमले से गांव के 10 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत के बाद घुनौर ग्राम से सटे महानदी की धार के अंतराल में बसे ग्राम खेरवा में भी तेंदुए की आहट से हडक़ंप मच गया था खिरवा नंबर एक में बस्ती के अंदर घुसकर गाय के बछड़े का शिकार कर लिया था जिससे लोगों मे दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था वहीं आसपास के ग्रामीण अपने बच्चों व परिवार को घर के से बाहर निकालने के लिए बंद कर दिए थे वही लोगों ने आज 1 जनवरी गुरुवार की सुबह तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की जानकारी लगते ही राहत की सांस ली।
गौरतलब है कि मंगलवार को तेंदुए के हमले से 10 वर्षीय राज कोल पिता देशराज कोल की तेंदुए के हमले से मौत हो गई थी गाय का शिकार कर मांस भक्षण कर रहे तेंदुए की नजर जैसे ही 10 वर्षीय बालक राज के ऊपर पड़ी वह गाय को छोडक़र राज के ऊपर झपट्टा मारते हुए जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग गया था लोगों के शोर सरावा करने पर घने जंगल में जाकर दुपक गया था ग्रामीणों की सूचना पर बन विभाग की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद राज का शव घनी झाडय़िां से प्राप्त हुआ था उसके ठीक दूसरे दिन अब खिरवा नंबर एक में भी मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात गाय के बछड़े का शिकार होने की जानकारी लगते ही खिरवा नंबर एक सहित समीपी ग्राम खलैंधा खेरवा पथरहटा सिनगौड़ी हथेड़ा सहित कई ग्रामों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था वही विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत अधिकारी ओम प्रकाश भलावी द्वारा भी इस बात की पुष्टि करते हुए लोगों को धैर्यता का परिचय देने की अपील की गई थी वही लोगों ने प्रशासन से मांग की थी की जंगली ग्रामों में वन विभाग द्वारा गस्त बढ़ाई जाए जिससे किसी भी तरह. की अनहोनी घटना से बचा जा सके। तेंदुए के कैद होते ही विजयराघवगढ़ वन पर क्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश भलावी सहित समस्त टीम को धन्यवाद देते हुए प्रशंसा की है। वन परिक्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश भलावी ने बताया कि विगत दिनों पिंजरे के अंदर बकरे को छोड़ा गया था ताकि तेंदुआ पिंजरे में कैद हो जाए लेकिन बकरे को तो खा लिया था लेकिन कैद नहीं हो पाया था पुन: गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात पिंजरे के अंदर बकरे को छोड़ा गया था जिसमें आज पूरी तरह से सफलता प्राप्त हो गई और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार तेंदुए को मुकुंदपुर सफारी के जंगल में इसे छोड़ा जाएगा।
ओम प्रकाश भलावी, रेंजर विजयराघवगढ़ वन परिक्षेत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button