न्यू ईयर के स्वागत में देर रात तक थिरके कदम, होटलों, रेस्टारेंट व मॉल में सजी गीत-संगीत की महफिल, मंदिरों में मत्था टेककर नए साल की शुरूआत, पार्कों में भी उमड़ी भीड़

कटनी, यशभारत। शहर में नए साल 2026 का स्वागत जोरदार तरीके से किया गया। रात 12 बजते ही लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। यह सिलसिला आज दिन भर चलता रहा। साल 2026 के अभिनंदन के लिए शहर की होटलों, मॉल और रेस्टारेंटों में गीत-संगीत के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां रात 8 बजे से ही महफिल जमना शुरू हो गई थी। लोंगों ने इस खास मौके का जमकर आनंद उठाया। नए साल के जश्न का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मस्ती में चूर युवा वर्ग ने इस पल को जमकर इंजॉय किया। इस दौरान पुलिस भी एलर्ट मोड पर रही और नाकों से लेकर चौक-चौराहों पर तैनात होकर अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैद नजर आई। आज नए साल के पहले दिन सुबह से ही मंदिरों में लोगों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। शहर की होटलों, रेस्टारेंट और अन्य स्थानों पर देर रात तक न्यू ईयर सेलीब्रेशन की पार्टियां चलती रही। यहां गीत-संगीत की महफिल सजी रही और युवा नए साल के जश्न में झूमते-इतराते रहे। कई जगहों पर युवाओं ने डीजे लगाकर केक काटकर नए साल का स्वागत किया। मध्यरात्रि 12 बजे से लेकर देर रात तक आतिशबाजियों की धूमधड़ाम से शहर गुंजायमान होता रहा। युवा वर्ग ने नाच गाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। रात 12 बजे जैसे ही घड़ी की तीनों सुईयां एक साथ एक ही स्थान पर आईं, वैसे ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने एक दूसरे को फोन करके नए साल की बधाई दी। वाट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से भी शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा।
मंदिरों में टेका माथा, पिकनिक का प्लान
नए साल के पहले दिन लोगों ने पिकनिक स्पॉट और देवालयों में पहुंचकर मत्था टेका। जालपा मढिय़ा में कल शाम को बजरंग बाल रामायण समाज द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर मातारानी से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही अन्य मंदिरों में लोग नए वर्ष पर पूजा अर्चना तथा दर्शन कर भगवान को नमन करते रहे। शहर के मंदिरों में भी आज सुबह से विविध आयोजन किए जाते रहे। लोग यहां हाजिरी देते नजर आए। जालपा मढिय़ा में भीड़भाड़ का नजारा दिखा। अन्य देवी मंदिरों में भी भीड़ थी। कुछ लोगों ने आज के शुभ दिन दूर देवालयों में दर्शन करने का प्लान भी बनाया था।
चर्च में भी हुए कई कार्यक्रम
आज सुबह से ही लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाईयां दी। चर्चों में भी बड़ी संख्या में मसीही धर्मावलबियों ने पहुंचकर आराधना करते हुए नए साल की बधाई दी। नववर्ष के पहले दिन आज शहर के प्रमुख एस एस फिलिप एंड जेम्स सीएनआई चर्च और सिविल लाइन स्थित सेंटपॉल चर्च में मसीही धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान बड़ी संख्या में मसीही धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही।
आतिशबाजी की रंगीनियों से जगमगा उठा आसमान
कल रात 12 बजते ही आसमान नए साल के स्वागत में आतिशबाजी की रंगीनियों से जगमगा उठा। इस दौरान देर रात तक आतिशबाजी होती रही। मोबाइल पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। न्यू ईयर के सेलीब्रेशन में युवा झूमते-इतराते नजर आए। नए साल का पहला दिन वैसे तो वर्किंग-डे था, इसके बावजूद शासकीय कार्यालयों से लेकर हर जगह अघोषित अवकाश जैसा माहौल नजर आया। लोग एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देते नजर आए। इस दौरान कोई परिवार सहित घूमने के लिए निकला तो किसी ने धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना की और पिकनिक का आनंद उठाया। इसके अलावा बड़ी तादात में लोग ऐसे रहे, जो शहर से दूर रमणीय स्थान पर पहुंचे और नए साल का आनंद उठाया।
भक्तिभाव से नए साल का अभिनंदन, सजे मंदिर, सुबह से दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
वर्ष 2026 का स्वागत कटनी वासी केवल जश्न से नहींए बल्कि आस्था और भक्ति के साथ किया नए साल के प्रथम दिन शहर के तमाम मंदिरों में विशेष पूजा.अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों चल रहे इस वर्ष का प्रारंभ रोहिणी नक्षत्र और प्रदोष के शुभसंयोग में हो रहा हैए जो इसे और भी मंगलकारी बना रहा है। साल के पहले दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
भस्म आरती और सामूहिक पाठ
प्राचीन मघई शिव मंदिर में सुबह भगवान भोलेनाथ की भस्म आरती और भगवान का विशेष श्रृंगार हुआ। सिध्य पीठ हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया तो कटनी की महारानी माँ जलापाएलक्ष्मीनारायण मंदिरएजगन्नाथ मंदिर सत्यनारायण मंदिर में विशेष श्रंगार के साथ भगवान की आराधना दिव्य माहौल में की गई
इन मंदिरों में भी होगी भीड़
ग्रामीण अंचलों में बरही विजय नाथ धामए लघु वृंदावन बांधा इमलाजए मुहास हनुमान मंदिरए बहोरीबंद के रुपनाथ ढीमरखे?ा के विन्ध्वासिनी विजयराघवग? स्थित माँ शारदाए अति प्राचीन माँ बंजारी स्थित जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष श्रृंगार और अभिषेक के साथ नववर्ष का आगाज हुआ। सुबह से ही ब?ी संख्या में लोग परिवार सहित यहाँ पहुँचे औऱ भगवान के दर्शन कर नववर्ष की एक दूसरे को शुभमंगल शुभकामनाएं दी और सभी की सुख.समृद्धि की कामना की।
गूंजेगी महाआरती
शहर के प्रमुख मंदिरों में भी नए साल पर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है दद्दा धाम में विशेष महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया है। यहां शाम 4 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। महाआरती शाम 6 बजे से होगी। नव वर्ष पर भक्तों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम भी किए है।







