जबलपुरमध्य प्रदेश

मदनमहल स्टेशन हादसाः महिला के बाद बच्चे की भी मौत

ट्रैक पार करते 6 लोग आए थे मालगाड़ी की चपेट में

जबलपुर, यशभारत। शहर के मदन महल रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात एक भीषण हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म नंबर दो पर तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी वही गंभीर रूप से घायल एक बच्चे ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। जिससे अब मृतको की संख्या दो हो गई है। गौरतलब है कि इस हादसे में कुल 6 लोग मालगाड़ी की चपेट में आए. दो महिलाओं और 2 गंभीर रूप से घायल बच्चो का इलाज़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।

जानकारी के मुताबिक, यह परिवार नरसिंहपुर का रहने वाला है और भोपाल से जबलपुर आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। सभी लोग नरसिंहपुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। मदनमहल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर उतरने के बाद वे पटरी की तरफविपरीत दिशा में जा रहे थे, तभी दूसरे प्लेटफॉर्म से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही सीएसपी रितेश कुमार शिव, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सुजीत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। हादसे में जिस महिला की मौत हुई है, उसकी पहचान 39 वर्षीय पुष्पा सोनी के रूप में हुई है। वही रविवार सुबह गंभीर रूप से घायल 4 वर्षीय राजवीर लोधी ने भी दम तोड़ दिया। घायल 4 वर्षीय बच्चे को न्यूरो सर्जरी डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। सभी लोग नरसिंहपुर जिले के मुडया गांव के बताए जा रहे हैं। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ और पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए थे।

ये लोग हैं घायल

शिवानी पटेल उम्र 22 वर्ष
रितु पटेल उम्र 4 वर्ष
इंद्रजीत पटेल उम्र 2 वर्ष
नन्ही बाई पटेल उम्र 44 वर्ष
शब्नो बी उम्र 40 वर्ष

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि समय पूरा होने के बाद अपने घर स्टेशन से बाहर जाने ही वाले थे कि अचानक चीख-पुकार सुनाई दी. मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि महिलाएं और बच्चे पटरी के बीच गंभीर हालत में पड़े
हैं. उन्होंने तुरंत गार्ड को बुलाया और अन्य वेंडरों की मदद से घायलों को पटरियों से उठाकर प्लेटफॉर्म तक लाया. इसके बाद ऑटो की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया. शुभम के अनुसार बच्चों की हालत देखकर हम लोग उन्हें तुरंत ऑटो से लेकर निकले. सभी लोग बुरी तरह घायल पड़े थे उनके साथ कोई पुरुष नहीं था.

मौके पर पहुंचीं प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस की टीम

रेलवे अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के चालक अंकित परोहा ने बताया कि उन्हें रेलवे अस्पताल से सूचना मिली कि स्टेशन पर हादसा हुआ है. मौके पर पहुंचकर तीन महिलाओं और तीन बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज लाया गया, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एडिसनल एसपी सिटी आयुष गुप्ता, एडिसनल एसपी सिटी पल्लवी शुक्ला ओर कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव, सीएसपी आशीष जैन के अलावा एसडीएम मौके पर पहुंच गए.

जीआरपी ने गंभीरता से शुरू की जांच

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं और बच्चे बिना सावधानी के ट्रैक पार कर रहे थे। वहीं, इस घटना के बाद से रेलवे प्रशासन और पुलिस विभाग ट्रैक पार करने को लेकर चेतावनी जारी की है। जीआरपी मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और ट्रैक पार करते समय सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर संबंधिल अधिकारियों से भी जानकारी मांगी है। ने ने

फुटओवर ब्रिज के बजाय सीधे पटरी पर उतर आए

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद एसडीएम गोरखपुर अनुराग सिंह ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली. प्राथमिक जांच के अनुसार, जनशताब्दी एक्सप्रेस भोपाल से जबलपुर पहुंची तभी यात्री प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुटओवर ब्रिज के बजाय सीधे पटरी पर उतर आए. इसी दौरान मालगाड़ी तेजी से आ रही थी और छह लोग ट्रेन की चपेट में आ गए. पुलिस के अनुसार, नरसिंहपुर निवासी परिवार को चार नंबर प्लेटफर्म से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी. ब्रिज दूर होने के कारण उन्होंने पटरियों से गुजरने का प्रयास किया जो हादसे का कारण बना.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button