पथरियाlजिले की सबसे अधिक आवक वाली कृषि उपज मंडी पथरिया में सोयाबीन भावान्तर भुगतान योजना 2025 के अंतर्गत खरीदी दिवसों में अनुपस्थिति, शिकायतों के समय पर निराकरण में लापरवाही एवं कार्य में अनुशासनहीनता पाए जाने पर प्रभारी सचिव महीपाल सिंह को जिला कलेक्टर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया हैं l
जिसमे तीन दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में पद से निलंबन अथवा विभागीय जांच की कार्यवाही की चेतावनी का भी उल्लेख नोटिस में किया गया है।
किसानों के द्वारा मंडी प्रबंधन की असुविधाओं के चलते लगातार शिकायतें भार साधक अधिकारी से लेकर कलेक्टर व संयुक्त संचालक सागर के लिए की जा रही थी जिसमें से फसल विक्रय की राशि के लिए व्यापारियों का किसानों को समय पर भुगतान न करना साथ ही मंडी में अधिक माल की आवक होने से किसानों का माल 2 से 3 दिवस में तुल पाना।साथ ही मंडी के सहायक निरीक्षक द्वारा भावांतर के खातों में सुधार हेतु अवैध राशि लिए जाने,ठंड में किसानों के रुकने के लिए व्यवस्था व आग के अलाव की व्यवस्था न होने से किसानों के द्वारा शिकायत की जा रही थी जिसके परिणाम स्वरुप मंडी प्रबंधन के सुधार हेतु कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा की गई है।इस पर प्रभारी मंडी सचिव महिपाल सिंह का कहना है कि जबेरा, तेंदूखेड़ा, पथरिया का प्रभार होने से नियमित आना नहीं हो पाता इसके लिए भार साधक अधिकारी निकेत चौरसिया से कई बार आग्रह किया कि पथरिया का प्रभार अलग किया जाए l
Back to top button