देशमध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत…तेरहवीं में आए थे रिश्तेदार के घर, बाइक टकरा गई सड़क पर खड़े ट्राला से 

Table of Contents

सागर l नेशनल हाईवे-44 पर भीषण सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l ग्राम डोभी के पास एक तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े ट्राला से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल युवक की देवरी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     बताया जा रहा हैकी पुलिस की प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान बबलू पिता करण सिंह ठाकुर (उम्र 30 साल) और अरुण पिता हरिराम ठाकुर (उम्र 28 साल), दोनों निवासी ग्राम इमलिया थाना तेंदुखेड़ा (नरसिंहपुर) के रूप में हुई है। मृतक भाई अपने रिश्तेदार के घर देवरी के ग्राम निरंद्रपुर में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। जहां से वापस अपने घर लौटते समय वे हादसे का शिकार हो गए।

 महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी के पास नेशनल हाईवे-44 पर यह हादसा हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को देवरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों को दी सूचना घटना देख राहगीर मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button