MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, 5 दिन के सत्र में सिर्फ 4 बैठकें प्रस्तावित

MP विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से, 5 दिन के सत्र में सिर्फ 4 बैठकें प्रस्तावित
सरकार लाएगी महत्वपूर्ण विधेयक
भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश विधानसभा का बहुप्रतीक्षित शीतकालीन सत्र इस साल 1 दिसंबर से शुरू होकर 5 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार पाँच दिनों के इस सत्र में सिर्फ चार बैठकें ही प्रस्तावित की गई हैं। सत्र के बीच में बुधवार को एक दिन का अवकाश रहेगा।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि राज्य सरकार इस संक्षिप्त सत्र के दौरान सदन में कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इन प्रस्तावों में वित्तीय प्रावधानों और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े अहम विषय शामिल हो सकते हैं। सरकार इसे एक संक्षिप्त लेकिन ‘प्रभावी’ सत्र बता रही है, जिसमें नीति आधारित चर्चाओं पर मुख्य रूप से ज़ोर दिया जाएगा।
यह सत्र मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का सप्तम सत्र होगा। सत्र की तैयारियों के लिए सचिवालय में सूचनाएं प्राप्त करने की तिथियाँ भी निर्धारित कर दी गई हैं:
अशासकीय विधेयकों की सूचनाएँ: 4 नवंबर 2025 तक।
अशासकीय संकल्पों की सूचनाएँ: 20 नवंबर 2025 तक।
स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, और नियम 267 – क के अधीन सूचनाएँ: 25 नवंबर 2025 से (प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक)।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि इतने कम बैठकों वाले सत्र में विपक्ष सरकार को किस तरह घेरता है,







