WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस की चौथी सूची में 61 प्रत्याशियों का ऐलान : 24 महिलाएं मैदान में, हाथरस और बिसवां में प्रत्याशी बदले

कांग्रेस ने चौथी सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में 61 उम्मीदवारों के नाम हैं। जिन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है कि वे तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें चरण के हैं। 24 महिलाओं को टिकट मिला है। हाथरस और बिसवां में प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। प्रियंका गांधी ने प्रत्याशियों में 40% टिकट महिलाओं को देने का वादा किया था। कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है।

12 ब्राह्मण 8 मुस्लिम सूची में

कांग्रेस की इस चौथी लिस्ट में 8 मुस्लिम, 12 ब्राह्मण प्रत्याशियों पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। कांग्रेस ने अपनी 125 प्रत्‍याशियों की पहली लिस्‍ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया था। इसके बाद 41 नामों वाली दूसरी लिस्‍ट में 16 और 89 प्रत्‍याशियों वाली तीसरी लिस्‍ट में 37 महिलाओं को जगह मिली थी। 403 विधानसभा में 316 विधानसभा के उम्मीदवारों का कांग्रेस ने अब तक ऐलान कर दिया है।

गोंविदनगर से करिश्मा ठाकुर को टिकट
कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्‍ट में गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर को मैदान में उतारा है। वहीं, अयोध्‍या से रीता मौर्या, गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर, फतेहपुर की अयाह शाह से हेमलता पटेल, कन्‍नौज से विनीता देवी, हमीरपुर से राज कुमारी, श्रीनगर से चांदनी, बिसवां से वंदना भार्गव, खलीलाबाद से शबीहा खातून समेत 24 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu